Home Punjab>Ludhiana Punjab News: गोदाम में पुलिस की रेड, चोरी के बाइक-स्कूटी को काटकर पुर्जे बेचते गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: गोदाम में पुलिस की रेड, चोरी के बाइक-स्कूटी को काटकर पुर्जे बेचते गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: गोदाम में पुलिस की रेड, चोरी के बाइक-स्कूटी को काटकर पुर्जे बेचते गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

100 से अधिक चोरी के वाहनों को दे चुके अंजाम

लुधियानाः जिले में खन्ना पुलिस ने लूटपाट और चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दोराहा नहर किनारे बने गोदाम में रेड की। जहां पुलिस ने बाइक, स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह और अर्शदीप सिंह निवासी बिलां वाली छप्पड़ी, खन्ना के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सिटी थाना खन्ना के एसएचओ संदीप कुमार को शहर में वाहन चोरी की वारदातों के पीछे एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नहर के किनारे बने एक गोदाम में रेड की। जहां भारी मात्रा में वाहनों को अलग करके पुर्जे बेचने का चोरों द्वारा काम किया जाता था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी चोरी के वाहनों को दोराहा नहर किनारे बने एक गुप्त गोदाम में ले जाकर काटता था और उनके पुर्जे अलग-अलग जगहों पर बेचता था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पहले एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने दोराहा नहर के किनारे एक गोदाम बना रखा था। यहां चोरी किए गए मोटरसाइकिल, स्कूटी और अन्य दोपहिया वाहनों को लाकर काटा जाता था और उनके पुर्जे अलग-अलग हिस्सों में बेचे जाते थे। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर करीब 100 दोपहिया वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए। ये वाहन खन्ना, दोराहा, पायल, सरहिंद और माछीवाड़ा साहिब से चोरी किए गए थे। डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह अब तक 100 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें व्हील, इंजन के पुर्जे और अन्य कीमती हिस्से शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी किए गए पुर्जे किन-किन जगहों पर सप्लाई किए जाते थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here