Home Punjab>Pathankot Punjab News: Love Affair में युवक की हत्या, परिवार ने मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

Punjab News: Love Affair में युवक की हत्या, परिवार ने मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

0
Punjab News: Love Affair में युवक की हत्या, परिवार ने मांगा इंसाफ, देखें वीडियो

पठानकोट: जिले कोटली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, युवक चेला आमदा गांव का रहने वाला था। पिछले सात सालों से वह कोटली गांव की युवती के साथ रिलेशनशिप में था।

इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की के परिवार वालों को मिली तो उन्होंने युवक को अपने घर पर बुलाया। युवक के परिवार वालों ने आरोप लगाए हैं कि युवक के घर पहुंचते ही युवती के घर वालों ने उसे घर में बंद करके बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका इकलौता बेटा था। वहीं परिवार की सभी जिम्मेदारियों को निभा रहा था। युवक ने पिटाई के दौरान अपने घरवालों को फोन पर भी बताया था कि उसे लड़की के घर में कैद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे परंतु युवक की हालत बहुत खराब थी।

परिवार वालों ने युवक को इलाज के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन के सामने इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here