Home Lifestyle बुजुर्ग महिला के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी, एक महीने तक Cyber ठगों ने किया Blackmail

बुजुर्ग महिला के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी, एक महीने तक Cyber ठगों ने किया Blackmail

0
बुजुर्ग महिला के साथ हुई करोड़ों रुपये की ठगी, एक महीने तक Cyber ठगों ने किया Blackmail
नई दिल्ली: देश में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। अब इसी बीच नया मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया। बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट किया जिसके बाद उसे डराया धमकाया और इसके बाद 1.34 करोड़ रुपये ठग लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कर दी है। महिला की उम्र 85 साल है।

एक महीने तक किया गया तंग

ठगों ने बुजुर्ग महिला को धमकी दी कि वो डिजिटल अरेस्ट के दायरे में है। इसके बाद महिला को एक महीने तक 7 दिसंबर 2025 तक उसे ऐसे ही डराया धमकाया गया। इस दौरान महिला से लगातार पैसों की मांग की गई. डर के माहौल में महिला चार बार बैंक ऑफ महाराष्ट्र में गई। उसने तीन अलग-अलग बैंक खातों के जरिए से कुल 1,34,00,000 रुपये ठगों के द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने आधार और पैन कार्ड नंबर भी हासिल कर लिए। ठगी के दौरान अपराधियों ने पीड़िता के आधार कार्ड और पैन कार्ड की जानकारी भी निकलवा ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि रकम को कई बैंक के खातों में भेजा गया।

व्हाट्सएप्प नंबर पर की कॉल

बुजुर्ग महिला की बेटी मोनिका मनचंदा ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उनकी बुजुर्ग मां के पास 6 नवंबर 2025 को व्हाट्सएप्प पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले खुद को दरियागंज थाने का पुलिस अधिकारी बताया है। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह डराया है। महिला को बताया कि उनको डिजिटल अरेस्ट किया है। करीब 1 महीने तक केस चला और उस दौरान उनसे लगातार पैसों की मांग की गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

महिला की बेटी की शिकायत पर पुलिस के स्पेशल सेल ने 25 दिसंबर को मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी), 319 (प्रतिरुपण द्वारा धोखाधड़ी), 308 (जबरन वसूली) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के अंतर्गत दर्ज की गई है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here