Home Punjab>Muktsar Punjab News: पिता ने वेटलिफ्टिंग में Gold Medalist बेटी की कस्सी मारकर की हत्या

Punjab News: पिता ने वेटलिफ्टिंग में Gold Medalist बेटी की कस्सी मारकर की हत्या

0
Punjab News: पिता ने वेटलिफ्टिंग में Gold Medalist बेटी की कस्सी मारकर की हत्या

श्री मुक्तसर साहिब। जिले के लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव मिड्ढा से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, एक पिता ने अपनी ही 18 साल की बेटी की कस्सी से वार कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने अपनी बेटी पर कस्सी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बीकॉम की छात्रा थी चमनप्रीत कौर
मृतक लड़की की पहचान चमनप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह मोहाली में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी और पीजी में रहती थी। चमनप्रीत पढ़ाई में काफी होशियार थी और आगे भी पढ़ना चाहती थी।

पढ़ाई को लेकर पिता से था विवाद
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता हरपाल सिंह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। वह पुराने विचारों का था और बेटी को बाहर पढ़ने भेजने के खिलाफ था। उसे डर था कि बेटी बाहर रहकर बिगड़ सकती है। वहीं, चमनप्रीत की मां चाहती थी कि बेटी अच्छी पढ़ाई करे और आगे बढ़े। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे।

वेटलिफ्टिंग में मिला था गोल्ड मेडल
ग्रामीणों के अनुसार चमनप्रीत कौर न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी काफी आगे थी। वह वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। गांव के लोग उसे एक समझदार और मेहनती लड़की बताते हैं।

गुस्से में आकर वारदात को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह हरपाल सिंह ने गुस्से में आकर बेटी पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। इस घटना से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here