Home Punjab>Firozpur Punjab News: छुट्टियों के बावजूद कई निजी स्कूल कर रहे सरकार के आदेशों की उल्लंघना

Punjab News: छुट्टियों के बावजूद कई निजी स्कूल कर रहे सरकार के आदेशों की उल्लंघना

0
Punjab News: छुट्टियों के बावजूद कई निजी स्कूल कर रहे सरकार के आदेशों की उल्लंघना

फिरोजपुरः पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे है। वहीं हाल ही में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां समाप्त होने से पहले पंजाब में पड़ रही कड़कती ठंड को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों में बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद स्कूल में छुट्टियां 1 जनवरी से 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक 8 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

इस दौरान सभी सरकारी, निजी और एडिड स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था और कहा था कि अगर छुट्टियों के दौरान कोई स्कूल प्रबंधक अध्यापकों या विद्यार्थियों को स्कूल बुलाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद सरकार के आदेशों की अनदेखी करते हुए गुरु हर सहाए के कई निजी स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा अध्यापकों को स्कूल बुलाकर जबरदस्ती ऑनलाइन कक्षाएं लगवाई जा रही हैं।

इस मौके पर एक अध्यापक ने नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर बातचीत करते हुए बताया कि पहले उनके स्कूल ने उन्हें कहा था कि वे घर बैठकर बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं लें और अचानक ही कल स्कूल प्रबंधकों द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया कि सभी अध्यापक सुबह स्कूल पहुंचे और वहीं से ऑनलाइन कक्षाएँ चलाएं। इस मौके पर अध्यापकों ने कहा कि यदि उक्त समय के दौरान किसी अध्यापक को कोई नुकसान होता है तो उसके जिम्मेदार सीधे तौर पर संबंधित स्कूल मुखिया या प्रबंधक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here