Home International क्या अब फिर से भारत पर Tariff लगाएंगे Donald Trump? रुसी तेल को लेकर दी धमकी

क्या अब फिर से भारत पर Tariff लगाएंगे Donald Trump? रुसी तेल को लेकर दी धमकी

0
क्या अब फिर से भारत पर Tariff लगाएंगे Donald Trump? रुसी तेल को लेकर दी धमकी
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को टैरिफ की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि यदि नई दिल्ली रुसी तेल मुद्दे पर मदद नहीं करेगा तो देश भारतीय इंपोर्ट पर मौजूदा टैरिफ बढ़ा देगा। एजेंसी के अनुसार, ट्रंप ने एक पब्लिक संबोधन के दौरान यह बात कही है। भारत के रुसी तेल इंपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि – वो असल में मुझे खुश करना चाहते थे। पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं। वह एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्हें यह पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना जरुरी था। हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

50% टैरिफ बढ़ाएंगे ट्रंप

ट्रंप भारत के रुस के साथ तेल व्यापार की बात कर रहे थे। इसका विरोध उनकी सरकार के द्वारा लंबे समय से किया जा रहा है। अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ दोगुना करके 50% करने के पीछे रुस के साथ ऑयल ट्रेड को एक कारण बताया गया था। इन बयानों के कारण रुस के साथ भारत के एनर्जी संबंधों को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है। ट्रंप की ये बातें उस दावे के कुछ महीने बाद सामने आई हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिलवाया था कि भारत रुसी तेल खरीदना बंद कर देगा। नई दिल्ली ने पहले ही यह दावा खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ट्रंप और मोदी के बीच में ऐसी कोई भी बात नहीं हुई थी।

रुस से होता है भारत में तेल सप्लाई

गौरतलब है कि रुस भारत में तेल को सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा बड़ा देश है। ट्रंप के एडमिनिस्ट्रेशन के कई अधिकारियों ने पहले यह आरोप भी लगाया था कि रुस इस तेल व्यापार से होने वाली कमाई का इस्तेमाल यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा देने के लिए कर रहा है। भारत में भी इस तेल को दोबारा से बेचकर मुनाफा और अरबों रुपये कमा रहा है। वहीं ट्रंप के द्वारा भारत पर भारी टैरिफ पुतिन पर दबाव डालने की चाल के तौर पर बढ़ाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here