Home National National Highway पर Sleeper Bus पलटी, दंपती सहित 3 की मौत, धड़ से अलग हुआ महिला का सिर

National Highway पर Sleeper Bus पलटी, दंपती सहित 3 की मौत, धड़ से अलग हुआ महिला का सिर

0
National Highway पर Sleeper Bus पलटी, दंपती सहित 3 की मौत, धड़ से अलग हुआ महिला का सिर

जालोरः NH-325 पर स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि उसके पति का पैर कट गया। इसके अलावा 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था जो ड्राइविंग करते समय स्टीयरिंग को छोड़कर पान मसाला मिला रहा था। इस दौरान बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसके बाद बस पलट गई। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते आहोर एचएचओ करण सिंह ने बताया कि टीआर जाणी ट्रेवल्स की एक निजी बस रविवार शाम करीब 6 बजे सांचौर से रवाना हुई थी। बस जालोर, आहोर और जयपुर होते हुए करौली जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे आहोर थाना क्षेत्र के अगवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच बस तेज रफ्तार में नीम के पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे पलट गई जिसके बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भी चीख पुकार मच गई।

घटना में सांचौर के लियादरा गांव निवासी फगलूराम (75) पुत्र हेमाराम बिश्नोई का पैर कटकर अलग हो गया। उनकी पत्नी हाऊ देवी (65) का सिर धड़ से कटकर अलग हो गया। दोनों के शव बुरी तरह बस से दब गए थे। भरतपुर निवासी अमृतलाल पुत्र खिलाड़ीलाल ने इलाज के दौरान जालोर के जनरल हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। फगलूराम अपनी पत्नी के साथ बेटे के परिवार से मिलने के लिए अजमेर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, 13 यात्रियों को गंभीर चोटें आई थीं। इनको आहोर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस को करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से ड्राइवर चला रहा था। यात्रियों ने ड्राइवर के शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। हादसे से कुछ दूर पहले एक होटल पर बस को रोकने का इशारा किया गया था, लेकिन तेज स्पीड होने के कारण बस नहीं रुकी। एक यात्री ने बताया कि ड्राइवर स्टीयरिंग छोड़कर पान मसाला मिला रहा था। इसी दौरान बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।हादसे के बाद यात्रियों ने शीशे तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here