Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Social Media पर चैलेंज के बाद 2 पक्षों में हुई झपड़ में चली गोली, युवक घायल, देखें CCTV

Punjab News: Social Media पर चैलेंज के बाद 2 पक्षों में हुई झपड़ में चली गोली, युवक घायल, देखें CCTV

0
Punjab News: Social Media पर चैलेंज के बाद 2 पक्षों में हुई झपड़ में चली गोली, युवक घायल, देखें CCTV

लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं टिब्बा रोड इलाके के शक्ति नगर में शनिवार रात 2 गुटों ने पुरानी रंजिश को लेकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को चैलेंज कर दिया। जिसके बाद दोनों गुटों में हुई खूनी झड़प में दोनों तरफ से गोलियां चलाई गई। इस घटना में 22 वर्षीय बलराज चौहान गोली लगने से घायल हो गया। बलराज चौहान के पीठ में गोली लगी है और उसे क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (CMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों में से काका, विष्णु और चाइना की पहचान की है।

इस घटना की अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों में गोलिया चलने के बाद युवक पैदली ही भागते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं कुछ देर बाद युवक वापिस गए और ईंटों से हमला करने लगे। इस दौरान युवकों ने वरना गाड़ी और 2 बाइक पहले ही सड़क किनारे खड़ी की हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 2 बाइकों पर सवार होकर भागे नौजवान एक पक्ष के थे। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग तुरंत बाहर आ गए। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, यह टकराव अचानक नहीं हुआ। जांच में पता चला है कि दोनों गुटों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को खुले तौर पर चुनौती दी थी और शक्ति नगर में मिलकर हिसाब बराबर करने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर उकसावे के बाद, दोनों गुट आधी रात के आसपास मौके पर पहुंचे। एक गुट के पास तेजधार हथियार थे, जबकि दूसरे गुट के पास बंदूक भी थी। स्थानीय निवासियों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दोनों गुटों के सदस्य चाकू और अन्य तेज हथियारों से लैस थे।

टिब्बा पुलिस स्टेशन के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश है। उन्होंने कहा कि दोनों गुट पहले भी भिड़ चुके हैं और उनकी दुश्मनी सोशल मीडिया पर जारी थी। पुलिस ने कहा कि हिंसा में शामिल दोनों गुटों के खिलाफ मामले दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि नामजद आरोपियों में से एक काका पहले से ही फायरिंग के एक मामले का सामना कर रहा है और अन्य संदिग्धों के आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here