Home Punjab>Amritsar Punjab News: Sonu Jewellers पर बाइक सवार युवकों ने चलाईं गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: Sonu Jewellers पर बाइक सवार युवकों ने चलाईं गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: Sonu Jewellers पर बाइक सवार युवकों ने चलाईं गोलियां, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

अमृतसर। शहर के जंडियाला के गोल्ड मार्केट में सोनू ज्वेलर्स की दुकान पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सुनार की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं हैं। गनीमत रही है दुकानदार व उसकी पत्नी बाल-बाल बच गए। इसे लेकर सारी दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना बारे में बात करते हुए सोनू ज्वेलर्स के मालिक और उनकी पत्नी ने कहा कि वे अपनी दुकान पर सोना खरीदने वाले एक ग्राहक से डील कर रहे थे, तभी अचानक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने हमारी दुकान पर पांच गोलियां चलाईं और उनकी पत्नी के सीने पर कुछ लगा और वह गिर गईं, पहले तो लगा कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन किस्मत से उनकी जान बच गई।

उन्होंने कहा कि वे गरीब सुनार हैं और उनके पास कभी कोई फिरौती का फोन नहीं आया, लेकिन ऐसा अचानक हमला को दुश्मन ही कर सकता है। हमारी पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि घटना बारे जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

इस बारे में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जंडियाला बलदेव सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि जंडियाला के वाल्मीकि चौक में सोनू ज्वेलर्स की दुकान पर गोलियां चली हैं। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है और CCTV स्कैन किया जा रहा है। जल्द ही सही कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here