Punjab News: इस इलाके से बच्चे का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के गेट हकीमा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब इलाके से एक छोटे बच्चे का भ्रूण मिला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे जिसके बाद एक नौजवान के उन्हें भगाया और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, सुबह किसी काम से जा रहे इलाका निवासी रिक्की ने देखा कि कुछ कुत्ते एक छोटे भ्रूण को अपने मुंह में लेकर जा रहे थे। युवक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए कुत्तों को मौके से भगाया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जैसे ही आरोपी की पहचान हो जाएगी, उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर किसी के पास इस बारे में कोई जानकारी है, तो वे पुलिस के साथ शेयर करें। इस घटना ने एक बार फिर समाज को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इंसानियत किस दिशा में जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...