Home National अचानक बिगड़ी Sonia Gandhi की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुई भर्ती

अचानक बिगड़ी Sonia Gandhi की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुई भर्ती

0
अचानक बिगड़ी Sonia Gandhi की तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में हुई भर्ती
नई दिल्ली: कांग्रेस की सीनियर नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से ही सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है जिसके कारण उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें चेस्ट से जुड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है हालांति अभी तक इस पर अस्पताल या पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

प्रदूषण के कारण बढ़ी दिक्कतें

सोनिया गांधी 9 दिसबंर 2025 को 79 साल की हो गई हैं। वह लंबे समय से खांसी की समस्या से परेशान हैं जिसके कारण वह समय-समय पर अपना चेकअप भी करवाती रहती हैं। दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण उनकी दिक्कतें और भी बढ़ रही हैं। सोनिया गांधी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। समय-समय पर उन्हें नियमित जांच के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है। फिलहाल वो अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है। उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही आगे की जानकारी मिलेगी।

पहले भी बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले 15 जून 2025 को सोनिया को पेट संबंधी दिक्कतों के कारण सर गंगा राम अस्पताल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती करवाया गया था। वह 3-4 दिनों तक वहीं भर्ती थी। सोनिया की 7 जून को भी अचानक से तबीयत खराब हो गई थी जिसके कारण वह वापिस दिल्ली में लौट आई थी। उन्होंने 9 जून को सर गंगाराम मेडिकल अस्पताल में चेक-अप भी करवाया था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here