इस दौरान महिला ने मना कर दिया और उसके बाद कहने लगे वह सीवरेज की सफाई करने के लिए आए है और दपंति द्वारा मना करने पर दोनों आपस में बाते करने लगे। इस दौरान कुछ देर बाद 2 अन्य बाइक सवार कारपेट लेकर आ गए और दपंति से कारपेट खरीदने के लिए कहने लगे। महिला ने कहा कि उन्होंने कारपेट खरीदने से मना कर दिया। जिसके बाद नगर निगम के कर्मी और कारपेट बाइक सवार आपस में बातें करने लग गए। इस दौरान नगर निगम कर्मी ने उससे सारे कारपेट खरीदने के लिए कहा और उसके बदले में 11 हजार में दोनों में डील हो गई। महिला ने कहा कि वह पति के साथ धूप में बैठी हुई थी। इस दौरान नगर निगम कर्मी ने कहा कि उसके पास 2 हजार रुपए है और वह अभी पास में अपने घर से पैसे लेकर आता है। लेकिन कारपेट व्यापारी ने कहा कि उसे अभी पैसे चाहिए। जिसके बाद नगर निगम कर्मी महिला के पति के पास आया और उससे 11 हजार मांगने लगा। इस दौरान कर्मी ने कहा कि वह अभी पैसे उन्हें लौटा देंगा और बदले में वह कारपेट उन्हें पकड़ा गया और कहने लगा वह जल्द कारपेट ले जाएगा। जिसके बाद महिला ने घर से उसे 11 हजार लाकर दे दिए। महिला ने कहा कि जब कारपेट चैक किए तो देखा कि उसमें हलके कपड़े थे। इस दौरान महिला ने जब बाहर आकर नगर निगम कर्मियों कहने लगी कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस दौरान जब बाहर आई तो देखा नगर निगम कर्मी और कारपेट बेचने वाले बाइक सवार चारों व्यक्ति 11 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।सावधान ! नगर निगम के कर्मी बताकर दपंति से ठ*गे हजारों रुपए देखें CCTV#FraudAlert #FakeMunicipalStaff#CoupleCheated #CCTVFootage pic.twitter.com/NrirL0e8Ew
— Encounter India (@Encounter_India) January 6, 2026