Home Mohali Punjab News: अब इस जिले में कोर्ट परिसर करवाया गया खाली, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

Punjab News: अब इस जिले में कोर्ट परिसर करवाया गया खाली, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

0
Punjab News: अब इस जिले में कोर्ट परिसर करवाया गया खाली, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाब के फिरोजपुर, रोपड़, मोगा, फरीदकोट और लुधियाना की कोर्ट को धमकी भरे ई-मेल मिलने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद राज्य के अलग-अलग जिलों की कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। वहीं पंजाब के विभिन्न जिलों में अदालतों को बम से उड़ाने की मिली धमकी की कॉल के बाद मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर नजर आई।

इस दौरान पुलिस ने मोहाली के कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है। मोहाली कोर्ट के अंदर मौजूद वकील और पेशी पर आए लोग भी कोर्ट से बाहर निकाल दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें मोहाली कोर्ट में तलाशी ले रही हैं। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here