तेज रफ्तार कार का कहर, युवक और महिला को कुचला, मची अफरा-तफरी

धनबादः जिले के सत्यम नगर स्थित धनबाद-बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार कार द्वारा महिला और एक युवक को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में युवक समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों को कुचलने के बाद कार बिजली के पोल से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार सवार को भी काबू किया।

जानकारी मुताबिक, 25 वर्षीय रफीक अंसारी और एक अन्य महिला बस पकड़ने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान अचानक तेज गति से आ रही कार का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे दोनों को अपनी चपेट में लेती चली गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। वाहन की टक्कर से महिला और युवक कई फीट दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और एंबुलेंस बुलाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। घायलों के परिजनों का कहना है कि कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई। जब्त वाहन का नंबर JH10CW-2386 है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...