Jalandhar News: बीच फाटक में ईंटों से भरी ट्राली का टूटा एक्सल, डेढ घंटे तक ट्रेन की आवाजाई रही बंद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मोगा से आ रही ईंटों से भरी ट्राली टांडा फाटक में हादसा ग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट जा रही थी, इस दौरान टांडा फाटक के बीच ट्राली का एक्सल टूट गया और ट्राली बीच फाटक में ही खड़ी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टांडा फाटक पर सुबह 8 बजे यह घटना हुई है। करीब 50 से ज्यादा लोगों ने ट्राली को आगे करने की कोशिश की लेकिन भार ज्यादा होने के कारण ट्राली आगे नहीं हुई, जिसकी सूचना फाटक गेट मैन ने रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।

करीब डेढ़ घंटा ट्राली के रेलवे लाइन के बीच खड़ी रहने के कारण लाइन को बंद करना पड़ा। उस डेढ़ घंटे के दौरान फाटक के गेट को बंद कर दिया और लेबर ने ट्राली से ईंटों को नीचे उतारना शुरू कर दी। लेकिन समय के चक्कर में ट्राली चालक ने क्रेन की मदद से ट्राली को फाटक के बीच से साइड पर करवाया और फिर रेलवे लाइन को चालू किया गया।

ट्राली चालक ने बताया कि वह मोगा से जालंधर पठानकोट चौक की तरफ जा रहा था। वह जब टांडा फाटक के पास पहुंचा तो रेलवे ट्रैक पर ट्राली का एक्सल टूट गया गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उसने ट्राली खराब होने की सूचना मालिकों की दी, वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस टीम के साथ रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच जांच में जुट गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...