Home Breaking News Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

0
Punjab News: AAP सरपंच के हत्यारे 2 शूटर गिरफ्तार

अमृतसर। जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी वारदात के बाद पंजाब से फरार होकर छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे। दोनों शूटर रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर में छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस को तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए पता चला कि दोनों आरोपी रायपुर में मौजूद हैं।

जांच में दोनों की लोकेशन रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित ऋषभ अपार्टमेंट में मिली। लोकेशन कन्फर्म होते ही पंजाब पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषभ अपार्टमेंट में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दोनों शूटर सुखराज और कर्मवीर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस दोनों को अमृतसर लेकर रवाना हो गई है। वहीं, रायपुर पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस हत्या के पीछे की साजिश, गैंग कनेक्शन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच अभी जारी है।

तरनतारन के रिसॉर्ट में हुई थी सरपंच की हत्या
यह हत्या 4 जनवरी को पंजाब के तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की हुई थी। वह अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान दो बदमाश सरपंच के पास पहुंचे। दोनों बिना किसी डर के उनके बेहद करीब आए और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई। सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
सरपंच की हत्या का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दोनों शूटर बिना मुंह ढके, पिस्टल लेकर धीरे-धीरे सरपंच की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here