Home Punjab>Firozpur Punjab News: 7.800 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 7.800 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 7.800 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 2 अलग-अलग मुकदमों में कुल 7.800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत 40 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

राजू के कब्जे से 2.306 किलो हेरोइन, बाइक और फोन बरामद किया है। राजू पर पहले 2 मामले दर्ज है। जिसमें 7 किलो हेरोइन और 300 ग्राम हेरोइन का मामला शामिल है। वहीं दूसरे मामले में ड्रोन के जरिए 5.562 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजू सितंबर माह में जेल से बेल पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से नशे की सप्लाई में लग गया।

पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया तस्कर सीमा के निकट स्थित टेंडीवाला गांव का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी हेरोइन के कई मामलें दर्ज हैं। वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर भारत में सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि नशे की सप्लाई चेन तोड़ी जा सके और अन्य शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here