Home Punjab>Muktsar Punjab News: CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

Punjab News: CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

0
Punjab News:  CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

महिलाओं के खातेे में जानें कब आएंगे 1 हजार रुपए

श्री मुक्तसर साहिबः माघी के अवसर पर राजनीतिक सम्मेलन में सीएम मान पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डालने के वादे को लेकर बात कही, वहीं उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप के मुद्दे को भी उठाया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 1000 रुपये वाले वादे को अगले बजट में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा होना ही आपको मौका देता है। कांग्रेस की रैलियों से इनकार करने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बीच ही बात नहीं बनती। सुखबीर सिंह बादल के बारे में भगवंत मान ने कहा कि वह खुद कह रहे हैं कि बोलने वाला कोई नहीं है, इसलिए उनकी रैली खत्म हो गई है। बादल की बसों में आए अधिकतर लोग वर्तमान में ‘आप’ रैली में भाग ले रहे हैं। वहीं 328 पावन स्वरूपो के लापता होने के मामले में सीएम मान ने SIT (विशेष जांच टीम) की जांच का हवाला देते हुए बताया कि स्वरूपों की संख्या और रिकॉर्ड में बहुत बड़ी अनियमितताएं पाई गई हैं। सीएम मान ने बताया कि जांच के दौरान एक धार्मिक स्थान से 169 स्वरूप मिले हैं। हैरानी की बात है कि इनमें से 139 स्वरूपों का कोई भी आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि सिर्फ 30 स्वरूप ही दर्ज हैं, जबकि बाकी स्वरूपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां से और कैसे आएं। भगवंत मान ने कहा कि SIT इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और इसके पीछे मौजूद सभी जिम्मेदार चेहरों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के मामले में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री के इस बयान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विपक्षी दलों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले की तह तक जाएगी ताकि पता चल सके कि ये स्वरूप कहां गए और रिकॉर्ड में हेरफेरी किसके इशारे पर की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here