Home Haryana Haryana News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की मौत मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की मौत मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Haryana News: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल की मौत मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला: हिट एंड रन मामले में पंचकूला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने 10 जनवरी को थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में यह बताया गया कि 9 जनवरी को उनके 87 साल के पति रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को एक ऑटो चालक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 (बी) और 106 के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने 13 जनवरी को आरोपी की पहचान करके 13 जनवरी को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान ओमप्रकाश निवासी जिला चूरु राजस्थान हाल निवासी मानव कॉलोनी सकेतड़ी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि देश की सेवा करने वाले ऐसे सीनियर अधिकारी को खोना न सिर्फ पंचकूला बल्कि पूरे देश के लिए ही बहुत दुखद है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। डीसीपी का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर गश्त और भी सख्त कर दी जाएगी। तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ जो वाहन चलाएगा उनके खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ज्यादा मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक नियमों का यदि कोई उल्लंघन करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

ट्रैफिक नियमों का जो उल्लंघन करेगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाएगा ताकि इस तरह के हादसों की पुर्नवृत्ति न हो। थाना मनसा देवी के प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने कहा कि एमडीसी क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।

विशेष तौर पर सेक्टर-4 और 6 महादेवपुरा सुखना लेक से सट्टे हुए इलाकों तथा बाजारों में आक्रामक पेट्रोलिंग हो रही है। इससे अपराध पर प्रभावी अंकुश भी लगा है। उन्होंने बताया कि पुलिस नियमित तौर पर नागरिकों के बीच में जाकर उनसे फीडबैक भी ले रही है।

इससे नियमित नाकाबंदी और महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस बल की उपस्थिति भी देखी जा रही है। भविष्य में लोगों से सीधी बात करके सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत बनाई जा रही है।

इसके साथ जहां जरुरत है वहां ट्रैफिक लाइट्स और प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए संबंधित विभागों को देखा भी जा चुका है। ऐसा इसलिए क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा पाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here