Home Himachal>Una जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

0
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 17 को, सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

ऊना/सुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन 17 जनवरी, शनिवार को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक जिला परिषद सम्मेलन कक्ष ऊना में आयोजित होगी।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि बैठक में जिला ऊना में क्रियान्वित की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here