Home Mohali Punjabi singer B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 10 करोड़ रुपए

Punjabi singer B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 10 करोड़ रुपए

0
Punjabi singer B Praak को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 10 करोड़ रुपए

मोहालीः मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायक को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बी प्राक से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। गैंग के द्वारा सिंगर बी प्राक के साथी दिलनूर को कॉल करके 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। गैंग के द्वारा एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है। इस मामले में मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। गैंगस्‍टर ने धमकी देते हुए कहा है कि 10 करोड़ रुपये दो वना मिट्टी में मिला देंगे।

बी प्राक बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। बी प्राक के कई गाने सुपरहिट हुए हैं। बताया जा रहा है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग पंजाबी सिंगर दिलनूर को 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई। इसके पहले दिलनूर को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया। लेकिन दिलनूर ने कॉल नही उठाया. 6 जनवरी को भी विदेशी नंबर से कॉल किया गया। दिलनूर की शिकायत के मुताबिक, उसने कॉल उठाई, लेकिन बात जब अजीब लगी, तो उसने कॉल काट दिया। इसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया।

मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया है। आरजू बिश्नोई जो लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है, वो इस समय विदेश में छिप कर बैठा है। ये है मैसेज- ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, उसको बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए। तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है। जिस मर्जी कंट्री में चला जा, आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे। और इसको फेक कॉल मत समझना. मिल के चलेगा तो ठीक, नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे।

पंजाबी सिंगर दिलनूर ने धमकी भरा कॉल आने के बाद SSP मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को बताएं कि वह 10 करोड़ रुपये की फिरौती दे दें, नहीं तो एक हफ्ते के अंदर बुरे नतीजे होंगे। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई देश का कुख्यात गैंगेस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है और वहां से ऑपरेट करता है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था।

दिलनूर की शिकायत के अनुसार, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिनका उन्होंने जवाब नहीं दिया। 6 जनवरी को उन्हें एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आया। जब दिलनूर ने कॉल उठाया और बातचीत संदिग्ध लगी, तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज मिला जिसमें फिरौती की धमकी थी। ऑडियो मैसेज में, कॉल करने वाले ने कथित तौर पर कहा कि एक हफ्ते के अंदर 10 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो बी प्राक को गंभीर नुकसान होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here