Home Punjab>Jalandhar|Punjab>Ludhiana Punjab में धुंध और शीतलहर का कहर, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

Punjab में धुंध और शीतलहर का कहर, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

0
Punjab में धुंध और शीतलहर का कहर, विजिबिलिटी न के बराबर, देखें वीडियो

जालंधर/लुधियानाः पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू ही हुई थी कि आज दोबारा पंजाब में घनी धुंध का कहर देखने को मिला। जालंधर सहित कई इलाकों में घनी धुंध देखी गई। जालंधर में रात 9 बजे से छाया कोहरा रविवार सुबह 10 बजे तक नहीं छंटा। पंजाब-चंडीगढ़ में लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों के किनारे अलावा जला रहे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में घना कोहरा दिनभर छाया रहेगा।

धुंध के चलते पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों को देखते हुए पुलिस महकमे ने लोगों को कोहरे में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक हो गया है। श्री आनंदपुर साहिब में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं लुधियाना में भी लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। सड़कों पर वाहन भी रेगते दिखाई दिए जिनकी गति सामान्य से कम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here