Home National गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ा, बुरी तरह मारपीट कर बाल-मूंछ काटी

गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ा, बुरी तरह मारपीट कर बाल-मूंछ काटी

0
गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ा, बुरी तरह मारपीट कर बाल-मूंछ काटी

नागौरः रियां बड़ी में बीती देर रात को गौ तस्करी के शक में ग्रामीणों ने 4 युवकों को पकड़ लिया और उनसे मारपीट करते हुए सिर के बाल और आधी मूंछें काट दी। सूचना पर पहुंची थांवला पुलिस ने भीड़ से बचाकर युवकों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, लाडपुरा गांव के पास छापर क्षेत्र में ग्रामीणों ने 4 संदिग्ध युवकों को आवारा गायों को एक जगह इकट्ठा करते हुए देखा। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवकों को घेरकर पूछताछ शुरू की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ाई से पूछने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गायों को बेचने के उद्देश्य से इकट्ठा कर रहे थे। आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे इससे पहले भी इस इलाके से गौ तस्करी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

जैसे ही गौ तस्करी की बात सामने आई तो ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने चारों युवकों की पिटाई कर दी और सबक सिखाने के लिए उनका मुंडन कर दिया। एक आरोपी की आधी मूंछ और भौंह भी काट दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के सरपंच जगाराम रावत ने थांवला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान लाडपुरा निवासी दिनेश साटिया, ओमप्रकाश साटिया, कालू साटिया और दौलतपुरा निवासी प्रकाश धानका के रूप में की है। पुलिस चारों से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here