कश्मीर मुद्दे पर दिया था पोलैंड-पाकिस्तान ने संयुक्त बयान
पिछले साल अक्टूबर में पोलैंड के विदेश मंत्री इस्लामाबाद में गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के साथ जारी संयुक्त बयान में कश्मीर का भी उल्लेख किया था। बयान में यह बोला गया था कि पोलिश पक्ष में यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर जानकारी दी है वहीं पाकिस्तानी पक्ष ने जम्मू-कश्मीर विवाद पर अपना पक्ष भी रखा था। दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्दांतों का पूर्ण सम्मान करते हुए सभी संघर्षों का शांतिपुर्ण समाधान ढूंढने की जरुरत पर जोर दिया था।भारत ने इसे अपने अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप के तौर पर देखा और इसकी निंदा भी की थी। अब विदेश मंत्री ने पोलैंड के विदेश मंत्री के सामने यह मुद्दा उठाया है। बैठक की शुरुआत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन युद्द और रुसी तेल आयात को लेकर अब पश्चिमी देशों की आलोचना भी की है। उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि – ‘मैं बार-बार यह कहता रहता हूं कि भारत को सेलेक्टिव तरीके से निशाना बनाना सही नहीं है और आज फिर मैं यही बात दोहरा रहा हूं’।Today’s meeting with DPM & FM @sikorskiradek of Poland provided an opportunity for an open conversation on our bilateral ties and global developments. Discussed advancing our economic, technology, defence, mining, P2P and multilateral cooperation. Appreciate Poland’s support… pic.twitter.com/tW889ULcUo
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 19, 2026