Home Mohali Punjab News: Petrol Pump में कार चालक पर एक्टिवा सवार लुटेरों ने तानी पिस्तौल, देखें CCTV

Punjab News: Petrol Pump में कार चालक पर एक्टिवा सवार लुटेरों ने तानी पिस्तौल, देखें CCTV

0
Punjab News: Petrol Pump में कार चालक पर एक्टिवा सवार लुटेरों ने तानी पिस्तौल, देखें CCTV

मोहालीः डेराबस्सी के नजदीक स्थित एवरग्रीन पेट्रोल पंप पर तड़के करीब 5 बजे पिस्टल दिखाकर कार लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां एक्टिवा पर सवार 3 लुटेरों ने पेट्रोल भरवाने आए एक कार चालक को निशाना बनाया, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता के चलते वारदात टल गई। घटना वहां पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह कार चालक पेट्रोल भरवाने के लिए एवरग्रीन पेट्रोल पंप पर रुका था। उसी दौरान उसके पीछे एक्टिवा पर सवार 3 युवक तेल भरवाने पहुंचे।

कार में तेल भरवाने के बाद जैसे ही चालक गाड़ी में बैठने लगा, तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और उन्होंने पिस्टल दिखाकर कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। जिसके बाद कार चालक ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद करीब 5 कर्मचारी तुरंत एकजुट होकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों को ओर आते देख लुटेरे घबरा गए और वारदात को अंजाम दिए बिना ही एक्टिवा पर सवार होकर डेराबस्सी की ओर फरार हो गए।

इसी दौरान अंदर सो रहे अन्य कर्मचारी भी जाग गए, जिससे लुटेरों को भागने में मजबूर होना पड़ा। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। लुटेरों की एक्टिवा की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी, ताकि पहचान न हो सके। बताया गया कि कार चालक ने टंकी फुल करवाई थी, जबकि लुटेरों ने एक्टिवा में मात्र 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया था।

घटना की जानकारी पेट्रोल पंप मालिकों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, कार चालक की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों की तलाश के लिए नाकाबंदी भी की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here