Home Chandigarh पंजाब प्रभारी का मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर आया बयान, होटल में रोके गए पार्षद

पंजाब प्रभारी का मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर आया बयान, होटल में रोके गए पार्षद

0
पंजाब प्रभारी का मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस में गठबंधन को लेकर आया बयान, होटल में रोके गए पार्षद

चंडीगढ़ः निगम निगम मेयर चुनाव में आप पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस चर्चा पर विराम लग गया है। दरअसल, कांग्रेस-आप पार्टी में मेयर चुनाव को लेकर गठबंधन नहीं होगा। इस चुनाव में आप पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि वो कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की।

वहीं, कांग्रेस ने भी तीनों पदों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। नामांकन के लिए एक ही दिन मिलेगा। बता दें कि चुनाव के लिए आज नामांकन होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन का टाइम तय किया गया है। आप को इस चुनाव में पार्षदों की दलबदली का शक है, इसलिए सभी 11 पार्षदों को रोपड़ के एक होटल में ले जाया गया है।

उनके मोबाइल भी बंद करा दिए गए हैं। आज दोपहर के समय महज उन पार्षदों को ही लाया जाएगा, जिनकी तरफ से नामांकन या फिर प्रस्तावित पार्षदों को लाया जाएगा। चुनाव तक इन सभी को शहर से बाहर रखने की तैयारी है। पहली बार मेयर का चुनाव हाथ खड़े कर होगा। अब तक सीक्रेट बैलेट से वोटिंग होती थी। हालांकि हाथ हाउस में खड़े कराए जाएंगे या बंद कमरे में, इसको लेकर अभी स्थिति क्लियर नहीं है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here