सूचना पाकर मौके पर जालंधर सहित आसपास के फायर ब्रिगेड सब डिवीजन की टीमें आग पर काबू पाने में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बिस्कुट, भुजिया बनाने का काम किया जाता था लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आग लगने की सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुँच गई है और जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र सहोता ने बताया कि गलोरी फैक्ट्री में आज शाम को आग लगने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा फैक्ट्री में आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। इस घटना में दमकल विभाग का एक अधिकारी गिरने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि अब तक 30 से 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है लेकिन तेल और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।बिस्कुट की फैक्ट्री में लगी भी-षण आ-ग#BiscuitFactoryFire #MassiveFire #FactoryFire #BreakingNews #FireIncident #EmergencyServices #PropertyDamage #LocalNews #FireBrigade #IndustrialAccident #encounternews pic.twitter.com/BJsG7UPfEp
— Encounter India (@Encounter_India) January 23, 2026