कबाड़ी की दुकान के पास बम से मचा हड़कंप, पुलिस ने सील किया Area

चंडीगढ़ः कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास आज दोपहर बम मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में इसको लेकर कॉल आई, तो पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को खाली कराया गया है। बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना को सूचना देकर बुलाया गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ में बम की सूचना के बाद एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में डीएसपी उदयपाल, थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल, ऑपरेशन सेल और बम डिटेक्शन टीम ने कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया। बम के चारों ओर रेत से भरी बोरियां रखकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने राहुल कार वाश के नजदीक बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह बम सेल युद्धकाल का हो सकता है। इससे पहले भी सुखना चौक में इसी प्रकार का बम सेल मिल चुका है। पुलिस ने सेना को भी सूचित कर दिया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय करने की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...