Home Punjab>Ludhiana Punjab News: एसटीएफ ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

Punjab News: एसटीएफ ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

0
Punjab News: एसटीएफ ने बदमाश का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

लुधियाना। जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक, चार बदमाश एक ही कार में सवार होकर जा रहे थे। STF को इन बदमाशों के पास अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर STF की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी।

लोहारा पुल के पास STF ने किया घेराव
जब बदमाश लोहारा पुल के पास पहुंचे, तो STF की टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पहले भागने की कोशिश की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
बदमाशों की फायरिंग के जवाब में STF ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश को कमर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान तरन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल बदमाश तरन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल में भी आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल स्टाफ की सतर्कता से उसे दोबारा पकड़ लिया गया।

मौके पर पहुंचे STF के वरिष्ठ अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही STF के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here