नदियों का किया जिक्र
नदियों को लेकर भी पीएम ने बात की। उन्होंने कहा कि – उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से होकर गुजरने वाली तमसा नदी को लोगों ने नया जीवन दिया है। अयोध्या से निकलकर गंगा में समाहित होने वाली यह नदी कभी इस क्षेत्र के लोगों के जन-जीवन की धुरी हुआ करती थी परंतु प्रदूषण के कारण से इसकी अविरल धारा में रुकावट आने लगी थी। इसके बाद यहां लोगों ने इसे एक नया जीवन देने का अभियान शुरु किया। नदी की सफाई की गई और उसके किनारों पर छायादार और फलदार पेड़ लगाए गए। स्थानीय लोग कर्तव्य भावना से इस काम में जुटे और सबके प्रयास से नदी का पुनरुद्धार हो गया।The first #MannKiBaat of 2026… Do tune in as we discuss a wide range of subjects. https://t.co/YKPaREBkCg
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2026