- किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त पानी और अवशिष्ट पदार्थ बाहर निकालना होता है।
- लगातार पेन किलर लेने से किडनी की ब्लड वेसल्स पर असर पड़ सकता है।
- इससे किडनी तक खून का फ्लो कम हो जाता है और उसकी काम करने की क्षमता घट सकती है।
- लंबे समय तक इसका असर किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं तक जा सकता है।
- लिवर का काम दवाओं को टूटकर शरीर से बाहर निकालना होता है।
- लगातार पेन किलर लेने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
- इससे लिवर सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है और कुछ मामलों में सूजन, फैटी लिवर या लिवर एंजाइम बढ़ना जैसी समस्या हो सकती है।
- पहले से अगर किसी को किडनी या लिवर की बीमारी है तो खतरा और बढ़ जाता है।
- बार-बार थकान महसूस होना
- पैरों या चेहरे में सूजन
- पेशाब में कमी या रंग बदलना
- भूख न लगना
- मतली या उल्टी
- पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
- आंखों या त्वचा का पीला पड़ना
- बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर न लें।
- लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल से बचें।
- पर्याप्त पानी पिएं।
- पहले से कोई बीमारी हो तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
- नियमित हेल्थ चेकअप कराते रहें।