Punjab News: Furniture Factory में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

लुधियानाः इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान फैक्ट्री के कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 50 से 60 कारीगर काम करते है। आग लगने की सूचना मिलते ही कारीगरों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। जिसके बाद लोगों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग शांत होने की बजाये बढ़नी शुरू हो गई।

जिसके बाद घटना की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैकि दमकल विभाग की करीब 4 से 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पाल इंडस्ट्री के मालिक नरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी फर्नीचर की फैक्ट्री है।

फैक्ट्री में होटलों व रेस्टोरेंट के लिए बढ़िया क्वालिटी की कुर्सियां, चेयर, बेंच इत्यादि बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री मालिक ने कहा कि आज अचानक स्पार्किंग होने के बाद अचानक फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिसके बाद कारीगरों में दहशत का माहौल पाया गया और घटना के बाद उन्हें तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। फैक्ट्री मलिक ने बताय कि हादसे में काफी सामान जल कर राख हो गया।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img