Home National अजित पवार के निधन से टूटे CM Fadnavis, महाराष्ट्र में घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक

अजित पवार के निधन से टूटे CM Fadnavis, महाराष्ट्र में घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक

0
अजित पवार के निधन से टूटे CM Fadnavis, महाराष्ट्र में घोषित किया 3 दिन का राजकीय शोक
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि – ‘मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया है। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है। अजित के जाने से पवार परिवार को बड़ा धक्का लगा है। मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दे दी है। अजित पवार का महाराष्ट्र के विकास में खास योगदान रहा है। वह संघर्ष करने वाले नेता थे। अजित के निधन के कारण महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है’।

एक्स पर शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

सीएम फडणवीस ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘दादा चले गए एक जमीन से जुड़े नेता मेरे दोस्त और साथी डिप्टी चीफ मिनिस्टीर अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न हो गया है। अपनी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है’। ‘मैंने अपना मजबूत और अच्छा दोस्त खो दिया है। यह मेरे लिए पर्सनल लॉस है। यह एक ऐसा लॉस है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। आज महाराष्ट्र के लिए बहुत ही मुश्किल दिन है। मैं दादा को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके पूरे परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में शामिल हैं। इस एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत हो गई है। हम उनके परिवारों के दुख में भी शामिल हैं’। सीएम ने आगे कहा कि – ‘मैंने अपने सारे प्रोग्राम कैंसिल कर दिए हैं। मैं थोड़ी देर में बारामती के लिए निकल रहा हूं’।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

पीएम मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘अजित पवार जननेता थे और उनका लोगों से गहरा जुड़ाव था। वह महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में हमेशा आगे रहने वाले मेहनती नेता के रुप में जाने जाते थे। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचित वर्ग की सशक्त करने का उनका जज्बा सराहनीय था। उनका असमय निधन बहुत ही चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और असंख्य समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं ओम शांति’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here