Home Punjab>Amritsar Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

0
Punjab News: गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने के मामले में आरोपी का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

अमृतसरः गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी सुब्हान रंगरीज को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस आज ही उसे अमृतसर लेकर आई थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ बेअदबी का केस दर्ज किया है। बता दें कि दिल्ली के रहने सुब्हान रंगरीज की 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल सरोवर में बैठकर कुल्ला करने की वीडियो सामने आई थी।

जिसमें उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया था। इस घटना के बाद 24 जनवरी को यूपी के गाजियाबाद में निहंगों ने उसे पकड़ लिया था और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। तब से वह गाजियाबाद पुलिस की हिरासत में था। आज उसे अमृतसर लाया गया।

इस घटना के बाद सुब्हान रंगरीज ने पहली बार 16 जनवरी को वीडियो जारी कर कहा- भाइयों, मैं 3 दिन पहले श्री दरबार साहिब गया था। बचपन से मैं वहां जाना चाहता था। मुझे वहां की मर्यादा के बारे में नहीं पता था। मैंने सरोवर के पानी से वजू किया था, धोखे से मेरे मुंह से पानी निकलकर उसमें गिर गया। मैं सारे पंजाबी भाइयों से सॉरी बोलता हूं। मैं वहां आकर भी सॉरी बाेलूंगा। मैं पूरी सिख कम्युनिटी को सॉरी बोलता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हालांकि इस दौरान उसने हाथ जेब में डाले हुए थे, जिसे सिख समुदाय ने सही नहीं माना।

इसके बाद युवक सुब्हान रंगरीज ने 19 जनवरी को 17 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया। इसमें उसने कहा- जब मैं दरबार साहिब गया था, तब मुझसे एक बड़ी गलती हो गई। यह गलती भूलवश हुई थी। मुझे वहां की मर्यादा की पूरी जानकारी नहीं थी, नहीं तो मैं ऐसी गलती कभी नहीं करता। आप मुझे अपना बेटा समझकर, अपना भाई समझकर माफ कर दीजिए। इस दौरान उसने एक बार हाथ भी जोड़ा। वीडियो के ऊपर भी उसने सॉरी दिल से लिखा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here