Home Himachal>Una ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने का मार्ग प्रशस्त

ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने का मार्ग प्रशस्त

0
ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने का मार्ग प्रशस्त

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा, कोच की जानकारी अब स्क्रीन पर उपलब्ध होगी

ऊना/सुशील पंडित: उत्तर रेलवे के अंतर्गत आने वाले ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड  स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। यह सुविधा जल्द ही यात्रियों को ट्रेन के विभिन्न कोच की स्थिति, प्लेटफॉर्म पर आने-जाने और कोच नंबर की सटीक जानकारी डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।

वर्तमान में ऊना हिमाचल स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है तथा हजारों यात्री रोजाना यहां से सफर करते हैं। हालांकि, कोच की जानकारी के अभाव में यात्रियों को खासकर वरिष्ठजनों, महिलाओं और नए यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाने की योजना बनाई थी, जिसकी मंजूरी और कार्ययोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “अमृत भारत स्टेशन योजना और यात्री सुविधा विस्तार के तहत ऊना हिमाचल स्टेशन को आधुनिक बनाने की दिशा में यह कदम अहम है। कोच डिस्प्ले बोर्ड लगने से प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी कम होगी, यात्री आसानी से अपने आरक्षित कोच तक पहुंच सकेंगे और समय की बचत होगी।”

जनप्रतिनिधियों में युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा बीते साल दो बार स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड ना होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिस पर रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की बात कही थी और अब रेलवे ने बजट जारी कर दिया है आने वाले कुछ महीनों में ये काम पूरा हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here