Home Punjab>Fazilka Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा किया बरामद

Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा किया बरामद

0
Punjab News: 2 किलो हेरोइन सहित हथियारों का बड़ा जखीरा किया बरामद

फाजिल्काः जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि को लेकर मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आर्मी जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों पर फायरिंग करते हुए तारबंदी के उस पार से भारत की ओर हथियार और नशे की खेप फेंकने की योजना को नाकाम कर दिया। दरअसल, देर रात बीओपी जी-जी-3 के इलाके में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा हथियारों की बड़ी खेप भारत में भेजने की कोशिश की गई। बीएसएफ जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों पर करीब 60 राउंड चलाए गए।

जहां तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस और बीएसएफ द्वारा संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च के दौरान पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों और हेरोइन का भारी जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने 23160 किलो हेरोइन (4 पैकेट),11 ग्लॉक पिस्टल व 22 मैगजीन, 1 बरेटा पिस्टल व 1 मैगजीन, 5 जिगाना पिस्टल व 10 मैगजीन, 3 नॉरिंको पिस्टल व 5 मैगजीन, 1 गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल व 1 मैगजीन, कुल 20 पिस्टल, 39 मैगजीन, एक गन और लगभग 310 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी तस्कर अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के उस पार से भारत की ओर हथियार और नशे की खेप फेंकने की फिराक में थे। पहले से अलर्ट बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देख तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी और उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह सारा सामान दो बैगों में बंद था, जिसे सीमा पार से फेंका गया था। फिलहाल स्टेट स्पेशल सेल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इसे सीमा पार से की जा रही संगठित तस्करी की बड़ी कोशिश मान रही हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here