Home International क्या थम गया है रुस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा

क्या थम गया है रुस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा

0
क्या थम गया है रुस-यूक्रेन का युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन में चल रहे युद्ध और कड़ाके की ठंड में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मानवीय आधार पर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अन्य शहरों पर कम से कम एक हफ्ते तक हमले न किए जाएं ताकि भीषण ठंड के दौरान आम नागरिकों को राहत मिल पाए।

नहीं हुई अभी कोई ऑफिशियल पुष्टि

गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रुप से राष्ट्रपति पुतिन ने अनुरोध किया है कि कड़ाके की ठंड के इस दौर में कीव और बाकी शहरों व कस्बों पर एक हफ्ते तक हमले न किए जाएं। ट्रंप का यह बयान उस समय पर सामने आया है जब रुस-यूक्रेन के बिजली प्रतिष्ठानों और बाकी बुनियादी ढांचों पर लगातार हमले कर रहा है इससे पूरे देश में ब़ड़ी संख्या में लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन उनके इस अनुरोध पर सहमत हो चुके हैं हालांकि इस बारे में रुस की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

ड्रोन हमले में हो चुकी है तीन की मौत

इसी के बीच गुरवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रुस के द्वारा जापोरिज्जिया क्षेत्र में रात के समय किए गए ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमले में एक अपार्टमेंट इमारत को गंभीर नुकसान हुआ है इसके बाद इमारत में आग लग गई।

बड़ा हमला करने वाला है रुस

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रुस एक और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, रुस बड़े पैमाने पर हवाई हमलों के लिए हथियार और संसाधान जुटा रहा है। जेलेंस्की ने यह भी याद दिलवाया है कि हाल ही में रुस ने यूक्रेन पर करीबन 800 ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ हमला किया था। इसमें देश की पावर ग्रिड को खासतौर पर निशाना बनाया गया था। ये सभी घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब अमेरिका की मध्यस्थता में रुस और यूक्रेन के बीच संघर्षविराम को लेकर बातचीत जारी है लेकिन जमीनी हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here