JalandharJalandhar News: शादी से लौट रहे लोगों की National Highway पर पलटी...

Jalandhar News: शादी से लौट रहे लोगों की National Highway पर पलटी कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शाहकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए। डीएसपी शाहकोट उंकार सिंह बराड़ ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे एक सफेद कार स्विफ्ट डिजायर कार नंबर (पीबी13-एवाई-4228) मोगा से जालंधर की ओर जा रही थी। कार कुणाल उर्फ संजू निवासी जालंधर चला रहा था, जबकि कृष्णा निवासी जालंधर, पूजा निवासी मुबारकपुर (हिमाचल प्रदेश) और निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) कार में सवार थे।

उन्होंने बताया कि वे सभी कैटरिंग का काम करते थे और मोगा के एक पैलेस में शादी समारोह से जालंधर लौट रहे थे। जब वे मलासियां में शाहकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो मलासियां फ्लाईओवर के पीछे तेज गति के कारण उनकी कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और हाईवे पर पलट गई और सड़क किनारे पड़े बजरी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में कुणाल उर्फ संजू को गंभीर चोटें आईं, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार कृष्णा, पूजा और डोली को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

डीएसपी उंकार सिंह बराड़, सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह, एएसआई जगतार सिंह चौकी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी बराड़ ने बताया कि मृतक कुणाल उर्फ संजू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...