Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती की शोभा यात्रा में पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती की शोभा यात्रा में पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: श्री गुरु रविदास जयंती की शोभा यात्रा में पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व 1 फरवरी को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं आज इस पर्व को लेकर बूटा मंडी में स्थित श्री गुरु रविदास धाम से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस पावन अवसर पर आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा नेता विजय सांपला सहित अन्य नेता शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। जहां सुखबीर बादल ने पंजाब वासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी।

सुखबीर बादल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बूटा मंडी में स्थित श्री रविदास धाम से शोभायात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल एक साथ रहते है। यही एक ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों को लेकर प्रेम प्यार के साथ इकट्ठे रहते है और यही एक पंजाब की बड़ी ताकत है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी इकट्ठे रहकर पंजाब और देश को तगड़ा करें। बादल ने कहा कि पंजाब अपना घर है और ऐसे में अगर हमारा घर ताकतवर है तभी सब कुछ ठीक रहेंगा। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर कहा कि उन्हें खुशी है कि पवित्र अवसर पर जो भी आए उसका दिल से आभार व्यक्त।

दरअसल, हर साल की तरह इस वर्ष भी बूटा मंडी से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा और 3 दिवसीय मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर को लेकर शहर को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया जा गया है। शोभायात्रा और पीएम दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने शहर को कई जोनों में बांटकर रूट डायवर्जन योजना बनाई है। 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक मुख्य मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा, जबकि कुछ रास्तों पर प्रतिबंध 1 फरवरी तक जारी रह सकता है।

भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक रहेगी और सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी 1 फरवरी को शाम करीब 4 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के माध्यम से डीएवी यूनिवर्सिटी परिसर में बनाए गए हैलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here