Home National IT टीम ने की Raid, कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने गोली मारकर किया सुसाइड

IT टीम ने की Raid, कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने गोली मारकर किया सुसाइड

0
IT टीम ने की Raid, कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने गोली मारकर किया सुसाइड

बेंगलुरु : कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन 57 वर्षीय सीजे रॉय लैंगफोर्ड टाउन स्थित अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार रॉय ने उस समय आत्महत्या की, जिस समय उनके ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी। इस दौरान आयकर विभाग की टीम द्वारा फाइलों की जांच कर रही थी। शुरुआती जांच और परिवार ने आरोप लाया कि सीजे रॉय ने आयकर छापों की वजह से ही आत्महत्या की है।

माना जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, केरल के कोच्चि से आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम बेंगलुरु के अपने समकक्षों के साथ मिलकर पिछले तीन दिनों से कॉन्फिडेंट ग्रुप के कार्यालय में तलाशी अभियान चला रही थी। कॉन्फिडेंट ग्रुप पर छापेमारी पिछले महीने की गई एक बड़ी रेड के सिलसिले में हुई। छापे के दौरान आयकर अधिकारियों ने कुछ दस्तावेजों की जांच की और उन्हें जब्त किया। रिकॉर्ड और बयानों की जांच के बाद और मामला साफ होने की उम्मीद है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि जब सुसाइड किया उस सयम आईटी का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। बेंगलुरु पुलिस जांच के तौर पर IT विभाग से जरूरी जानकारी लेगी।

आयकर विभाग की टीम दोपहर करीब 12 बजे रॉय के कार्यालय पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रॉय दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे थे। पहले तो उन्हें जाने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में आयकर अधिकारियों ने उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने और उनकी समीक्षा करने के लिए रुकने की सलाह दी। दोपहर करीब 3 बजे, रॉय ने कथित तौर पर आयकर अधिकारियों को बताया कि उनके केबिन में कुछ दस्तावेज हैं और वे अंदर चले गए। कुछ मिनट बाद, गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

वहीं इस घटना को लेकर बेंगलुरु में सी.जे. रॉय के भाई सी.जे. ने कहा कि मुझे अंतिम संस्कार के बारे में बात करने के लिए परिवार से मिलना है। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी और तरह का शक है, तो वह कहते हैं, “और कुछ नहीं इनकम टैक्स के मुद्दे के अलावा, उन्हें कोई और समस्या नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का पूरा यकीन है। उन्हें कोई धमकी या कर्ज नहीं था। लेकिन, मुझे नहीं पता कि इनकम टैक्स के साथ क्या हुआ? मुझे जाकर पता लगाना होगा। सच सामने आने दो, देखते हैं क्या होता है।

मैंने कल सुबह 10.40 बजे उनसे आखिरी बार बात की थी। उन्होंने मुझे दो बार कॉल किया था। मैं देखूंगा कि ऑफिस के दूसरे स्टाफ क्या कहते हैं, मैं उनसे मिलूंगा और आपको बताऊंगा। कर्नाटक के Deputy CM डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन की मौत की हाई लेवल जांच का आदेश देगी। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सच्चाई सामने आए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि जब IT अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे, तो उन्होंने जाकर खुद को गोली मार ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here