Home National Jalandhar News: भारत बनेगा Biopharma Hub, बीजेपी नेताओं ने देखा Live बजट

Jalandhar News: भारत बनेगा Biopharma Hub, बीजेपी नेताओं ने देखा Live बजट

0
Jalandhar News: भारत बनेगा Biopharma Hub, बीजेपी नेताओं ने देखा Live बजट
बजट में देश को मिली 10,000 करोड़  रुपये की सौगात नई दिल्ली/जालंधर: वित्त मंत्री आज देश का बजट पेश कर रही हैं। ऐसे में जालंधर में बीजेपी नेताओं सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, अश्विनी शर्मा ने एक साथ बैठकर बजट लाइव देखा। वित्त मंत्री ने बताया कि भारत को वैश्विक बायोफार्मा विनिर्माण केंद्र के रुप में विकसित किया जाएगा। अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय से बायोफॉर्मा शक्ति योजना शुरु होगी। बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को मजबूत करने का प्रस्ताव पास होगा।

हर जिले को मिलेगा गर्ल होस्टल

इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा। विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा। विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनगर्ठन का प्रस्ताव रखा जाएगा। विदेशी मुद्रा प्रबंध नियमावली की व्यापक समीक्षा होगी। कॉरपोरेट बॉन्डस पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरु करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। बड़े शहरों में अधिक मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।

किसानों को मिलेंगे एआई टूल

बजट में किसानों के लिए भारत विस्तार एग्री टूल का भी ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाने का प्रस्ताव रखा है। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रुप में बढा़वा देने के लिए राज्यों की मदद से देश में 5 क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना भी लाई जाएगी। सेवा क्षेत्र को विकसित भारत का प्रमुख इंजन बनाने के लिए एजुकेशन टू एम्पलॉयमेंट एंड एंटरप्राइज पर एक उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका लक्ष्य 2047 तक सेवाओं में भारत की 10 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को प्राथमिकता देगी और एआई समेत उभरती तकनीकों के रोजगार और कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर सिफारिश देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here