मैं तो उसे गैंगस्टर ही नहीं मानता। काम कोई और करता था और झूठी पोस्ट, अफवाह और फर्जी जिम्मेदारी लेकर वह गैंगस्टर बन गया। भट्टी ने कहा- लॉरेंस और उसके आदमी सिर्फ बयानबाजी करते हैं और घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं रखते। लॉरेंस की पूरी जिंदगी मेरे ऊपर गोली चलाने की ख्वाहिश ही रह जाएगी। यही हाल उसके साथियों का भी होगा। लॉरेंस के लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं रखते। भट्टी ने कहा- लॉरेंस ने जो लोग अपने पास रखे हुए हैं, उनके गले में पट्टे डालकर उन पर नाम लिख दे, फिर देखना मैं उनके साथ क्या करता हूं। मेरे ऊपर लॉरेंस गैंग का कोई भी व्यक्ति गोली नहीं चला सकता। चाहे इनकी 7 पुश्तें भी आ जाएं। मैं पूरी तरह सेफ और ठीक हूं। एनकाउंटर न्यूज भट्टी के दावों और वॉयरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। भट्टी और लॉरेंस पहले अच्छे दोस्त थे। मगर, भट्टी के लॉरेंस के गुर्गों से अपने काम करवाने और पहलगाम अटैक पर लॉरेंस की हाफिज सईद को धमकी के बाद वह एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन गए हैं। लॉरेंस मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। उसने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद उस पर कत्ल-फिरौती जैसे कई केस दर्ज हुए। लॉरेंस इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।Shahzad Bhatti ने मौ* त के दावे को खारिज, बोला- मेरे हाथों में पला लॉरेंस, सुनें ऑडियो#ShahzadBhatti #DeathClaimDenied #AudioStatement #LawrenceBishnoi #BigClaim #ViralAudio #BreakingNews #CrimeNews #TruthExposed #ListenAudio pic.twitter.com/ZhakVwp4QS
— Encounter India (@Encounter_India) February 2, 2026