इस हमले में नवीन सिंह को सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि गरिमा सिंह और अन्य भी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, टोल कर्मियों ने महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें धक्का-मुक्की कर गिरा दिया, जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता और सवर्ण आर्मी के सदस्य टोल प्लाजा पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान टोल बूथ और आसपास के हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हंगामे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता पक्ष की ओर से महिला अधिवक्ता आरती पांडे ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें टोल कर्मियों पर मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को सोनभद्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मारपीट के वीडियो भी सर्कुलेट हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है और टोल कर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।Toll Plaza पर गुंडा* गर्दी, जमकर चले लात घूंसे, 3 घा*यल#TollPlazaViolence #ThugsAttack #RoadRage #3Injured #PublicSafety #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LocalUpdate #ViolentIncident pic.twitter.com/s82qliTFmI
— Encounter India (@Encounter_India) February 2, 2026