Home Punjab>Bathinda Punjab News: इस इलाके में चली गोलीं, इंस्पेक्टर की मौत, सुसाइड नोट बरामद

Punjab News: इस इलाके में चली गोलीं, इंस्पेक्टर की मौत, सुसाइड नोट बरामद

0
Punjab News: इस इलाके में चली गोलीं, इंस्पेक्टर की मौत, सुसाइड नोट बरामद

बठिंडाः जिले के रिंग रोड के पास स्थित पैरिस सिटी कॉलोनी के नजदीक इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने कार में खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त की। मृतक की पहचान 31 वर्षीय दलवीर सिंह निवासी विराट ग्रीन कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतक कोऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना कैनाल की पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या का कारण मानसिक परेशानी बताया है। परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि दलवीर सिंह कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना कैनाल पुलिस को पैरिस सिटी कॉलोनी के पास खड़ी एक कार में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान यह सामने आया कि युवक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट में भी मानसिक बीमारी का ही जिक्र है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here