Home Punjab>Firozpur Punjab News: साढ़े 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: साढ़े 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: साढ़े 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार,  देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5507 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र मुंशा सिंह निवासी छीने वाले झुग्गे गांव चांदी वाला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरहदी गांव पट्टी राजे से चांदी वाला गांव की ओर जाती सड़क पर आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

इस दौरान उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी और मौके पर आरोपी के कब्जे से 5507 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ आरोपी के संबंध का खुलासा हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसके बाद आरोपी से हेरोइन की सप्लाई को लेकर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here