Home National एजेंट पर हमला करके 31.38 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

एजेंट पर हमला करके 31.38 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

0
एजेंट पर हमला करके 31.38 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो
बेंगलुरूः शहर के बैनरघट्टा के पास सकलवारा रोड पर दिनदहाड़े स्कूटी सवार कर्मचारी से 31 लाख 38 हजार रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी इलाके में दोपहिया वाहनों पर सवार 4 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक कैश कलेक्शन एजेंट को रोका, उस पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए 31.38 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान कैलाश के रूप में हुई है। दरअसल, ई कॉमर्स कंपनी का कर्मचारी 3 ब्रांच से रकम इकट्ठी कर ले जा रहा था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपी पीड़ित से मारपीट करने के बाद उसकी स्कूटी भी साथ ले गए, जिसे एक किलोमीटर आगे छोड़ दिया। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने बताया कि 4 अज्ञात लोगों ने कैश कलेक्शन एजेंट पर तेजधार हथियार से हमला किया और उससे 31.38 लाख रुपये छीननकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन कैलाश ने 3 स्थानों से 31,38,625 रुपये एकत्र किए थे। अपना काम पूरा करने के बाद, उसने नकदी को अपनी बाइक पर रखा और सकलवारा से बैनरघट्टा रोड की ओर चल पड़ा। जब वह उस रास्ते से गुजर रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने अचानक उसका रास्ता रोक दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे और उन्होंने हमला करके कैलाश से नकदी और उसकी एक्टिवा छीन ली। जिसके बाद एक किलोमीटर दूरी पर एक्टिवा छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here