Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, 25 से 30 Checkpoints पर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, 25 से 30 Checkpoints पर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, 25 से 30 Checkpoints पर गाड़ियों की कड़ी चेकिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अमृतसर देहाती पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने जंडियाला टोल प्लाजा सहित 25 से 30 गांवों और प्रमुख मार्गों पर विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया और आने-जाने वाली हर गाड़ी की अच्छी तरह से चेकिंग की। पुलिस टीमों ने कागजों की जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। नाकाबंदी का मकसद गलत लोगों, ड्रग तस्करों और गैंगस्टर तत्वों पर लगातार नजर रखना है।

जानकारी देते SP हेडक्वार्टर तेजबीर सिंह हुंदल ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए यह स्पेशल चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने गलत लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है, तो उसे रोककर कानूनी तरीके से पूछताछ की जाएगी। पूरे जिले में करीब 25 से 30 चेकपॉइंट बनाए गए हैं और बाहरी इलाकों में करीब 10 से 15 Geo-points तैनात किए गए हैं। खास तौर पर मजीठा इलाके को सील किया है और अलग-अलग सब-डिवीजन में अलग-अलग पॉइंट पर चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस गांवों में एंटी-गैंगस्टर और ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अनाउंसमेंट कर रही है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। हर पुलिस स्टेशन अपने-अपने इलाकों में लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील कर रहा है।

एसपी ने बताया कि गांवों में विलेज डिफेंस कमेटियां बनाई गई हैं और पुलिस टीमें स्कूलों और गांवों में बच्चों को ब्रीफ कर रही हैं कि बुरी संगत से दूर रहने और बुरे काम करने के बुरे नतीजे होते हैं। उन्होंने कहा कि आम लोग पुलिस की इस कार्रवाई को सही मानते हुए पूरा सहयोग दे रहे हैं, जिससे इलाके में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here