Home National बुजुर्ग के गुस्से के चलते बिखरा हरा-भरा परिवार, 2 की मौत

बुजुर्ग के गुस्से के चलते बिखरा हरा-भरा परिवार, 2 की मौत

0
बुजुर्ग के गुस्से के चलते बिखरा हरा-भरा परिवार, 2 की मौत

जगदलपुरः शहर में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक बुजुर्ग द्वारा अपनी बीमार पत्नी की सिर और गले पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। फिर बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह बेटे ने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों मृक पड़े हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, बुजुर्ग तारा सिंह (73) अपनी पत्नी विजय (70) और बेटे के साथ शहर के बैला बाजार इलाके में रहता था। तारा सिंह थोड़ा गुस्से वाला था और उसकी पत्नी बीमार रहती थी। घर के फर्स्ट फ्लोर पर बेटा रहता है। ये दोनों बुजुर्ग दंपति नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। पत्नी की बीमारी समेत पारिवारिक कारणों की वजह से इनके बीच अक्सर विवाद होते रहता था। एक दिन पहले 3 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इनका बेटा मां-बाप के पास आया और विवाद को शांत करवाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया था। रात करीब दो-ढाई बजे के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच में दोबारा विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने घर में नारियल काटने वाले धारदार हथियार से अपनी पत्नी के गले और सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद पानी गर्म करने वाले रॉड के तार का फंदा बनाया और चैनल गेट पर उसे बांधकर खुद भी फांसी पर लटक गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

वहीं, बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच बेटा जब नीचे अपने माता-पिता के पास आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने माता-पिता को आवाज दी। जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो उसने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो दोनों की लाश पड़ी थी।

इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। तारा सिंह पहले ट्रक चलाने का काम करता था, लेकिन कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा था। मामले में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर का कहना है कि, हत्या और सुसाइड की जानकारी मिलते टीम सुबह मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here