Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की रेड, भारी मात्री में शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की रेड, भारी मात्री में शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की रेड, भारी मात्री में शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पुलिस ने गोराया के गांव रूड़का में रेड की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव रुड़का में रेड के दौरान चालू भट्ठी को पुलिस ने पकड़ा है। जहां मौके से पुलिस ने हजारों लीटर लाहन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिकंदर ने बताया कि बड़े से पतीले में शराब निकाली जा रही थी। इस दौरान उक्त व्यक्ति जहरीली शराब निकालकर उसकी सप्लाई आगे करते है। इस दौरान उनकी टीम गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को काबू किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र पूर्ण सिंह शराब निकाल रहा था। इस दौरान उसके साथ कर्मी बिहार का रहने वाला नत्थू और एक अन्य कर्मी उसकी शराब निकालने में मदद कर रहा था। मौके पर भट्ठी सहित 4 जमीन मेें दबे हुए ड्रम बरामद किए है। ड्रमों को सीमेंट से डका हुआ था। घटना के दौरान मौके से बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बहादुर सिंह पर 3 मामले दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज के मामले दर्ज है। बहादुर सिंह और सुखदेव सिंह सगे भाई है। बहादुर हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। मौके से 10 हजार लीटर लाहन, 100 लीटर शराब और भट्टी बरामद की गई। भट्टी में एक समय में हजार 5 हजार लीटर लाहन एक समय में निकाली जाती है आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here