Home Punjab>Ludhiana Punjab News: प्राइवेट स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत

Punjab News: प्राइवेट स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत

0
Punjab News: प्राइवेट स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत

दुबई से शादी करवाने आया था एक मृतक

लुधियानाः जिले के जगराओं के पास गांव लीलां स्थित सड़क हादसा हो गया। जहां निजी स्कूल के पास भयानक सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव सदरपुरा के दो युवक बलराज सिंह और कृष्ण सिंह अपने मोटरसाइकिल पर जगरांव की तरफ जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार कार से टक्कर होने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य का कहना है कि कृष्ण सिंह दुबई से शादी करवाने आया था। उन्होंने बताया कि अभी कृष्ण का शादी का तय तारीख भी तय नहीं थी और वह इस दुनिया से अलविदा हो गया। पता चला है कि बलराज सिंह 3बेटियों का पिता था। परिवार के सदस्यों ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना सिद्धवांबेट के एस.एच.ओ हीरा सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। परिवार के सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here